विज्ञापन
Home उत्तर प्रदेश अर्पिता सिंह बनीं एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक

अर्पिता सिंह बनीं एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन

रिपोर्ट – गजेंद्र कुमार गुप्ता | जिला ब्यूरो चीफ़ महराजगंज 

महराजगंज: जनपद में मिशन शक्ति विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से “एक दिन के लिए अधिकारी” पहल का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत पं० दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज की कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा अर्पिता सिंह को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपने एक दिन की कार्यकाल के दौरान अर्पिता सिंह ने विद्यालयों से संबंधित फाइलों का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति और विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने अर्पिता सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना,आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक कार्यों से परिचित कराना है।

उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे बालिकाओं को आगे बढ़ने और उच्च पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम के अंत में कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अर्पिता सिंह के कार्यों की सराहना की तथा अन्य छात्राओं को भी ऐसे अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here