पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार को एक युवक की आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय सोमनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गंगा प्रसाद अपने घर के सामने स्थित आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की एक डाल अचानक टूट गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गंगा प्रसाद अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उनकी छह बहनों की शादी हो चुकी है। करीब दो वर्ष पहले गंगा प्रसाद का विवाह हुआ था और उनकी नौ माह की एक बेटी अनुष्का है। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है। घटना की सूचना मिलने पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक की मौत:पनियरा में हादसा, विधायक ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












