विज्ञापन
Home Architecture नवरात्र के व्रत में खाएं ये चीजें, दिन भर बनी रहेगी एनर्जी

नवरात्र के व्रत में खाएं ये चीजें, दिन भर बनी रहेगी एनर्जी

विज्ञापन

चैत्र नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करते हैं। कुछ लोग नवरात्र में नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। इन नौ दिनों तक हल्का, सात्विक और पौष्टिक भोजन खाना होता है जो पाचन सुधारता है और मन को शांति देता है। 

 

व्रत के दौरान उन चीजों को खाना चाहिए जो शरीर के लिए हेल्दी और एनर्जेटिक हो क्योंकि लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में थकान और  हिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शाम के समय में चेहरा थका हुआ नजर आता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे खाने के बाद आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: डिमेंशिया होगा या नहीं? 25 साल पहले ही पता चल जाएगा, स्टडी में दावा

व्रत में खाएं ये पौष्टिक आहार

मखाना

 

व्रत के दौरान काफी लोग भूना हुआ मखाना खाते हैं। मखाना खाने से एनर्जी मिलती है और पाचन बेहतर होता है। मखाना में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर की मात्रा होती है जिसकी वजह से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

 

शकरकंद का चाट

 

व्रत में शकरकंद का चाट खा सकते हैं। यह एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता  है। इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। व्रत में यह नाश्ता सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरता है बल्कि एनर्जी भी बनाए रखता है।

 

कुट्टू और सिंघाड़े का आटा

 

व्रत में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की रोटी खाएं। इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।

 

यह भी पढ़ें: किचन के ये 5 मसाले बन सकते हैं साइलेंट किलर, आज ही संभल जाएं

 

साबूदाना

 

साबूदाना एक सुपरफूड है। यह आसानी से पच जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन्स की भरपूर मात्रा में होती है। साबूदाना की आप खिचड़ी, वड़ा या खीर बनाकर खा सकते हैं।

 

मौसमी फल

 

व्रत के दौरान मौसमी फल और रायता का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों पौष्टिक आहार हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम शरीर को तरोताजा रखता है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, हर्बल टी समेत अन्य चीजों का सेवन करें।

 

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here