विज्ञापन

    विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं,’हम हर एक बूंद पानी को बचाने का संकल्प दोहराएं’

    विज्ञापन




    आज के दिन को दुनियाभर में जल दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्व जल दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दी और पानी को जीवन के लिए अनिवार्य तत्व बताया। उन्होंने कहा कि पानी हमें जीवन देता है और पृथ्वी के भविष्य को आकार देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि विश्व जल दिवस पर आइए हम हर एक बूंद पानी को बचाने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प दोहराएं।

    उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन उन लोगों को सम्मानित करने का भी अवसर है, जो सतत् प्रथाओं को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 6 को पूरा करना है, जिसका मकसद 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

    इस साल के विश्व जल दिवस अभियान में महिलाओं को पानी से जुड़े फैसलों में समान अधिकार, नेतृत्व और अवसर देने की जोरदार मांग की गई है। अभियान का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण और समान भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

    INPUT -ANANYA MISHRA 




    विज्ञापन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here