Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवारा राप्ती नदी से निकली कांवर यात्रा:बाबा विभूतिनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक

सिसवारा राप्ती नदी से निकली कांवर यात्रा:बाबा विभूतिनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक


श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में रविवार को सिसवारा स्थित राप्ती नदी से भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु लगभग 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा विभूतिनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यह यात्रा मलमास के पवित्र महीने में आयोजित की जा रही है, जिसे भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार को भगवान शिव का विशेष दिन होने के कारण क्षेत्र के भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर भक्त झूमते हुए भी दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4 बजे से ही बाबा विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है। इस पावन अवसर पर गिलौला क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कांवर यात्रा में आलोक डीजे, लाल बाबू, पप्पू यादव, विकास मिश्रा, उमेश शर्मा, अंशु शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, रवि यादव, अरुण गंगेश, प्रदीप और चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments