विज्ञापन
Home Architecture सुबह सर्दी, दिन में गर्मी फिर शाम को भी ठंड; आज कैसा...

सुबह सर्दी, दिन में गर्मी फिर शाम को भी ठंड; आज कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। जिस मार्च के आखिर में गर्मियों की शुरुआत हो जाती थी, इस सुबह-शाम समय सर्दी पड़ रही है। जो लोग अपने कूलर और एसी की सर्विस करवाने लगते थे, अब वह कुछ दिनों के लिए रूक गए हैं। दरअसल, उत्तर भारत में बारिश का दौर चल रहा है, जिससे मौसम में एकाएक बदलाव हो गया है।

उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दिन में धूप तेज हो रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को पूर्वी यूपी में बारिश हुई, जिससे रात का मौसम ठंडा हो गया। दिल्ली में दिन का मौसम गर्म है और सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, साथ ही दिल्ली में इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने बता दिया कि कब बढ़ेगा डीजल-पेट्रोल का दाम?

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ बदलाव

इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में भी लगभग इसी तरह का मौसम है। लोगों को सुबह हल्की ठंड और दिन में साफ आसमान के साथ हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यह हाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना हुआ है।

ठंड का अहसास कब तक रहेगा?

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है, खासकर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा दिखने लगा है, जबकि रात में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड अभी भी कायम है। पहाड़ों पर कई घूमने वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है। पर्यटक स्थलों पर सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का अहसास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 9 दिन में दूसरी बार PM मोदी ने पेजेश्कियन को मिलाया फोन, क्या बातचीत हुई?

विभाग ने आगे बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई राज्यों में हो सकता है। ऐसे में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूवोत्तर भारत में 24 मार्च तक छिटपुट गरज-चमक के साथ में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here