HomeUncategorized*दवा उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त...

*दवा उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

*कुल ₹5,03,083 की ठगी का खुलासा*

 

*पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के आदेश* एवं *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 0134/26 धारा 318(4), 319(2), 238, 3(5) बीएनएस व 66(D) आईटी एक्ट* से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

 

को0 भिनगा प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में साइबर प्रभारी भिनगा श्री मनोज यादव मय पुलिस टीम व जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि साइबर ठगी में संलिप्त *अभियुक्त ओमप्रकाश मिश्रा व प्रत्युष मिश्रा* नेपाल भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भुजंगा पुल के पास लखाही बेनीनगर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई, जहां से दोनों अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रत्युष मिश्रा ने बताया कि वह एक प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत था, जहां से प्राप्त डाटा का दुरुपयोग कर वह लोगों को फोन कर दवा उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी करता था। ठगी से प्राप्त *कुल ₹5,03,083* की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में मंगाई जाती थी, जिसे अभियुक्त ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा एटीएम के माध्यम से निकाल लिया जाता था। अभियुक्तगण साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रयोग किए गए एटीएम कार्ड, पासबुक व सिम कार्ड को नष्ट कर देते थे, ताकि उनके विरुद्ध कोई ठोस साक्ष्य न रह सके।

 

*बरामदगी का विवरण*

1.एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय सिम

2.एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बिना सिम

3.एक कीपैड मोबाइल फोन बिना सिम

 

*गिरफ्तारी का स्थान*

 

लखाहीबेनीनगर जाने वाला मार्ग, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

 

1.ओमप्रकाश मिश्रा पुत्र बजरंगीलाल मिश्रा निवासी नऊवा लखाहीबेनीनगर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती

2.प्रत्युष मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी नऊवा लखाहीबेनीनगर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती

 

*गिरफ्तारी टीम*

 

1.प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती

2.उ0नि0 मनोज यादव, थाना कोतवाली भिनगा (साइबर प्रभारी)

3.हे0का0 जुनैद अख्तर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments