Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाल श्रम से 13 बच्चों को मुक्त कराया:पुलिस ने बाल...

श्रावस्ती में बाल श्रम से 13 बच्चों को मुक्त कराया:पुलिस ने बाल तस्करी, बाल विवाह के खिलाफ चलाया अभियान


श्रावस्ती पुलिस ने बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक सघन अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 13 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। वही विशेष अभियान से बाल श्रम कराने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के तहत यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना एएचटी श्रावस्ती के प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी अभिषेक कुमार, शाखा एसजेपीयू की महिला आरक्षी गरिमा सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी असद खान और एक एनजीओ टीम शामिल थी। टीम ने थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में वर्कशॉप, होटल, दुकान और ढाबों की गहन जांच की। जांच के बाद मुक्त कराए गए सभी 13 बच्चों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098, 1090, 112, 1930, 102 और 108 की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम और बाल तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments