केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत नेट फेज-3 परियोजना अब तेजवापुर ब्लॉक में धरातल पर उतरने लगी है। इस योजना के तहत लगभग 200 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। बरनापुर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने से पाइप बिछाने का कार्य शुरू होते ही इस परियोजना ने गति पकड़ ली है। बहराइच के टीडीएम अशोक कुमार वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है। यह योजना बहराइच के 9 ब्लॉकों में लागू की जानी है। तेजवापुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से सभी पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सहित सभी सरकारी संस्थानों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। इस सुविधा से सरकारी कार्यों के निष्पादन में तेजी और पारदर्शिता आएगी। साथ ही, ग्रामीणों को भी सस्ती दरों पर इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी, जिससे डिजिटल सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी।
तेजवापुर में बिछाई जा रही 200 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल:भारत नेट फेज-3 परियोजना से मिलेगी हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










