Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलरामपुर में 25 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका:सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम...

बलरामपुर में 25 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका:सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू


बलरामपुर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हो गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण करा चुकी बच्चियों को प्रमाण पत्र भी दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 25,000 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस टीके को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण और पूरी तरह सुरक्षित बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बच्चियों के टीकाकरण के लिए आगे आने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध होगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस सुविधा को पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सिद्धार्थ गुप्ता, श्याम मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, डॉ. रुचि पाण्डेय, सुनीता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments