Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)30 बीघा गेहूं की फसल जली:साहेबपारा में अज्ञात कारणों से लगी आग,...

30 बीघा गेहूं की फसल जली:साहेबपारा में अज्ञात कारणों से लगी आग, किसानों को भारी नुकसान


सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील के साहेबपारा गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यह आग साहेबपारा गांव के पूरब स्थित मंदिर स्थान से सुकालाजोत गांव तक के खेतों में फैली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से खेतों में फैलती चली गई। धुएं और आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज लपटों के कारण वे शुरुआत में असहाय नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। आग बुझने तक दर्जनों किसानों की लगभग 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और जली हुई फसलों का आकलन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments