Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कलवारी में 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:चकदहा में अज्ञात कारणों...

कलवारी में 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:चकदहा में अज्ञात कारणों से लगी आग


कलवारी थानाक्षेत्र के चकदहा चौराहे के पास अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में चार बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। यह खड़ी फसल चकदहा निवासी इंद्रजीत और रामदीन की थी। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल भास्कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments