लक्ष्मीपुर विकास खंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेलवा बाबा गौरीशंकर दास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में कक्षा 1 से 8 तक के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रोत्साहन के तौर पर विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पुस्तकें, कलम और पानी की बोतलें जैसी शैक्षिक सामग्री वितरित की गईं। विशेष रूप से, कक्षा 8 के छात्र शिवा और छात्रा रंजना विश्वकर्मा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गौरीशंकर दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर के 40 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे
Recent Comments
on Hello world!












