Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिपरा गांव में 5 बीघा गेहूं की फसल जली:अज्ञात कारणों से लगी...

पिपरा गांव में 5 बीघा गेहूं की फसल जली:अज्ञात कारणों से लगी आग, किसानों चिंतित

#बस्ती_न्यूज

कलवारी थानाक्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। पिपरा गांव के सीवान में रविवार दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। पछुआ हवाओं के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते खेतों में खड़ी तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में डोडई, ईश्वरलाल, हरीराम, ललित गिरी, दूधनाथ, रामधनी और रामचेत सहित कई किसान प्रभावित हुए हैं। इन किसानों की लगभग 5 बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी फसल कटने ही वाली थी। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है, जिससे उनकी साल भर की कमाई का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार किए बिना, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों, पानी और मिट्टी का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका, जिससे आसपास के सैकड़ों बीघा अन्य खेत जलने से बच गए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments