#बस्ती_न्यूज
वाल्टरगंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित कुल नौ मामले दर्ज किए गए। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना अध्यक्ष शशांक कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया। कुल नौ मामलों में से, थाना प्रभारी डीएम विश्वकर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद एक प्रकरण का तत्काल समाधान कराया। शेष आठ मामलों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। थाना अध्यक्ष ने गठित टीमों को निर्देश दिया कि वे विवादित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करें और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर गनेशपुर चौकी प्रभारी सचिंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, और जगदीश यादव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में समाधान दिवस में राजस्व के 8 मामले आए:मौके पर हुआ समाधान, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए टीमों का गठन
RELATED ARTICLES












