HomeHealth & Fitnessबिजनौर में विशाल रोजगार मेला, 800 युवाओं ने लिया भाग

बिजनौर में विशाल रोजगार मेला, 800 युवाओं ने लिया भाग

बिजनौर। ब्लॉक नहटोर  क्षेत्र के ग्राम नवादा चौहान  स्थित क्रिएटिव फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित विशाल रोजगार मेले में जनपद बिजनौर एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 800 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लेकर युवाओं को रोजगार एवं भविष्य के करियर अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रणविजय सिंह बिजनौर रहे, जबकि उप कृषि निदेशक डॉक्टर घनश्याम वर्मा एवं जिला रोजगार अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं और समय की आवश्यकता भी।

रोजगार मेले में क्रिएटिव फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, Panela Agro Products तथा Milk-Rise Dairy Farms Pvt. Ltd. सहित विभिन्न संस्थानों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों से संवाद कर भविष्य में योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

क्रिएटिव फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विजेन्द्र कुमार ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन शिशिर भटनागर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गजेन्द्र सिंह, पंकज, विमल चंदोला, संजीव, रजत, शिवकुमार, प्रतिभा, मुनेश, राहुल, नीमा, वैश्णवी, अर्चना, उस्मान, दिनेश, लक्ष्य, विशाल, सत्यप्रकाश, स्वराज तथा गजेन्द्र सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन अवसर पर सभी अतिथियों, सहभागी कंपनियों, सहयोगियों एवं अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों ने इस पहल को जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments