84 कोसी परिक्रमा का दल शनिवार सुबह रामरेखा से चलकर अपने दूसरे पड़ाव हनुमान बाग पहुंच गया। साधु-संतों ने रामरेखा नदी में स्नान-पूजन के बाद रामरेखा मंदिर में मंगला श्रृंगार आरती के दर्शन किए और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके उपरांत, रामरेखा के पुजारी बाबा दया शंकर दास और व्यवस्थापक गोपालजी सोनी ने परिक्रमा दल को हनुमान बाग के लिए रवाना किया। यह यात्रा राम जानकी मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में अमोढ़ा स्थित कोटही माता मंदिर पर परिक्रमा के संतों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। जलपान के बाद साधु-संत संगीत कीर्तन में भावविभोर दिखे। चतुर्भुजी मंदिर के महंत अनिल दास ने अमोढ़ा पंजाब बैंक के पास संतों के लिए फलाहार का प्रबंध किया। परिक्रमा दल रामजानकी मार्ग से रूपगढ़ और देवखाल होते हुए विशेषरगंज कस्बे पहुंचा। यहां श्री हनुमान मंदिर पर समाजसेवी बलवंत प्रताप सिंह राजवंत, शिव प्रसाद सिंह सहित अन्य कस्बेवासियों ने साधु-संतों का पुष्पवर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया। शनिवार को परिक्रमा दल द्वितीय पड़ाव हनुमान बाग में रात्रि विश्राम करेगा। रविवार सुबह यह दल सरयू नदी पार कर अपने तृतीय पड़ाव श्रृंगीऋषि आश्रम के लिए प्रस्थान करेगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
84 कोसी परिक्रमा हनुमान बाग पहुंची:रामरेखा से चलकर दूसरे पड़ाव पर साधु-संतों का रात्रि विश्राम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











