#बस्ती_न्यूज
रखौना बहादुरपुर बस्ती क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते से मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान जल्द से जल्द अपनी खड़ी फसल को काटकर अनाज सुरक्षित करना चाहते हैं। मौसम की अनिश्चितता के कारण कभी बारिश तो कभी तेज धूप हो रही है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है और इसमें देरी हो रही है। किसान रंजीत कुमार यादव ने बताया कि बादलों और बरसात के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं, किसान सियाराम यादव ने कहा कि कटाई और मड़ाई का काम जोरों पर है, और उनकी प्राथमिकता किसी भी तरह गेहूं की फसल को काटकर घर तक पहुंचाना है। मौसम के बदलते रुख को देखकर क्षेत्र के किसानों में गहरी चिंता है। इस दौरान विश्वजीत, अमित कुमार और अरुण कुमार सहित कई अन्य किसान भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रखौना में गेहूं की कटाई तेज, किसान चिंतित:बदलते मौसम से फसल को नुकसान; कटाई में देरी की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











