कोठीभार पुलिस ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी के घर पर न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश चस्पा किया। यह कार्रवाई ठूठीबारी थानाक्षेत्र के ग्रामसभा जमुई कला में डुग्गी मुनादी के साथ की गई। आरोपी की पहचान अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोठीभार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 223/25, धारा 352, 351(3), 65(1), बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अनिरुद्ध कुमार इस मामले में फरार चल रहा था। इसी कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा जारी की थी। न्यायालय के इसी आदेश के तहत, थाना प्रभारी कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गांव में मुनादी कराई और आरोपी के घर पर उद्घोषणा के आदेश को चस्पा किया। इस कार्रवाई के दौरान थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी उनके साथ मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरार पॉक्सो आरोपी के घर उद्घोषणा चस्पा:कोठीभार पुलिस ने ठूठीबारी थानाक्षेत्र में मुनादी कर आदेश चस्पा किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











