Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर हुआ विचार-विमर्श

श्रावस्ती में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर हुआ विचार-विमर्श


श्रावस्ती। शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति’ पंचम चरण के द्वितीय भाग के तहत शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में एक महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ पर गहन विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने की। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 का प्रचार-प्रसार’ था। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. गुप्त ने कहा कि संसद द्वारा पारित यह अधिनियम महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर दिया कि जब देश और राज्यों की विधायिकाओं में अधिक संख्या में महिलाएं निर्वाचित होकर पहुंचेंगी, तो हमारा लोकतंत्र और अधिक सशक्त एवं सक्षम बनेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी और डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments