#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के साउघाट क्षेत्र के गंधार, जामदा शाही और पकरी गांवों के बीच सिवान में गेहूं के डंठलों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात के समय किसी असामाजिक तत्व ने खेत में कटे हुए गेहूं के डंठलों में आग लगा दी थी। सुबह तेज हवा चलने के कारण आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण घबरा गए। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए ग्रामीण तुरंत एकजुट हो गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एक ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
साउघाट में खेत में गेहूं के डंठलों में लगी आग:रात में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से पाया काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












