HomeUncategorizedमिशन शक्ति 5.0: परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल से 02 वैवाहिक...

मिशन शक्ति 5.0: परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल से 02 वैवाहिक विवादों का सफल समाधान, टूटते रिश्तों में फिर लौटी खुशियां*

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित *मिशन शक्ति 5.0* के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में *पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती* द्वारा वैवाहिक/पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु आयोजित बैठक में संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी समझ के माध्यम से विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।

बैठक में प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र *उपनिरीक्षक शिवशरण गौंड*, महिला आरक्षी *नीतू कुशवाहा* एवं संभ्रांत व्यक्ति *श्री सोहनलाल मिश्रा* की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया।

*प्रथम प्रकरण में पति-पत्नी आपसी मतभेद दूर कर पुनः एक साथ रहने को सहमत हुए*, जिससे परिवार में पुनः सौहार्द एवं विश्वास स्थापित हुआ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की इस संवेदनशील पहल से पारिवारिक रिश्तों को नई दिशा मिली।

सुलह उपरांत सभी पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन का आश्वासन दिया गया। *पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा* ताकि परामर्श प्रक्रिया स्थायी रूप से सफल बनी रहे।

*सुलह-समझौता विवरण —*
1- वादी इंद्रपरी पत्नी टोडरमल निवासी परेवपुर धरसवा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी – टोडरमल पुत्र रघुनाथ निवासी परेवपुर धरसवा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती

2- वादी गुलशाना पत्नी सुबारती निवासी गैंडीह मधवापुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी – फिरोज पुत्र हमीद निवासी गैंडीह मधवापुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments