Homeजिला / लोकल (Local News)बिलियन डॉलर और सबसे सुंदर लड़की का हाथ, युगांडा ने तुर्की से...

बिलियन डॉलर और सबसे सुंदर लड़की का हाथ, युगांडा ने तुर्की से क्या शर्त रख दी?


युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी कैनरुगाबा ने तुर्की को 30 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने तुर्की से 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,500 करोड़ रुपये) ‘सुरक्षा लाभ’ के रूप में मांगा है और तुर्की की ‘सबसे सुंदर महिला’ का हाथ मांगा है यानी कि अपनी पत्नी बनाने की मांग की है। अगर ये मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध तोड़ने की धमकी दे रहे हैं।

जनरल मुहूजी कैनरुगाबा युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे भी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके ये बातें कहीं, हालांकि बाद में वे पोस्ट डिलीट कर दिए गए। शनिवार को उन्होंने लिखा कि तुर्की सोमालिया में सड़क, बंदरगाह और हवाई अड्डे जैसे प्रोजेक्ट बना रहा है और उससे फायदा कमा रहा है। वहीं युगांडा के सैनिक पिछले 20 साल से अल-शबाब आतंकियों से लड़ रहे हैं। इसलिए तुर्की को युगांडा को 1 बिलियन डॉलर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नई जंग की आहट! क्यों भिड़े युगांडा और दक्षिण सूडान?

उन्होंने आगे लिखा, ‘1 बिलियन डॉलर के अलावा मुझे उस देश की सबसे सुंदर महिला पत्नी के रूप में चाहिए।’ एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘उन्हें हमें पैसे देना होगा और पत्नियां सौंपनी होंगी! तब ही शांति रहेगी।’

संबंध खराब करने की धमकी

जनरल ने साफ कहा, ‘अगर 30 दिनों में हमारी बात नहीं मानी गई तो हम तुर्की के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर देंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह कंपाला में तुर्की का दूतावास बंद कर सकते हैं। तुर्की चाहे तो युगांडा का दूतावास भी बंद कर दे, उन्हें कोई समस्या नहीं।

उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन को ‘अंकल’’ कहते हुए कहा कि एक साल में उनका इस्तांबुल में हीरो की तरह स्वागत किया जाएगा और वे उनसे मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें: युगांडा में फैला डिंगा डिंगा वायरस,संक्रिमत होने पर हिलने लगता है मरीज

पहले भी विवाद में रहे हैं मुहूजी

जनरल मुहूजी पहले भी कई विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं।

  • वर्ष 2022 में उन्होंने केन्या पर हमला करने और सिर्फ दो हफ्ते में नैरोबी पर कब्जा करने की बात कही थी।

  • इसके बाद उनके पिता की सरकार को माफी मांगनी पड़ी और उन्हें कमांड से हटाया गया था।

  • उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भी शादी का प्रस्ताव दिया था और बदले में मवेशी देने की बात कही थी।

अभी तक तुर्की की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments