महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात फरेन्दा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर नायब दरोगा बीरबल चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाहियों के चलते प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी अवस्थी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, साफ-सफाई, साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं, जिन पर एसपी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों और मामलों की समीक्षा की और अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर पुलिसिंग से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है। शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि थाना स्तर पर हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना ही उनकी प्राथमिकता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में एसपी के निरीक्षण में दरोगा निलंबित:फरेन्दा कोतवाली में लापरवाही पर तीन के खिलाफ जांच
Recent Comments
on Hello world!











