Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना के टंडवा महंत गांव में बाग में लगी आग:अज्ञात कारणों से...

इकौना के टंडवा महंत गांव में बाग में लगी आग:अज्ञात कारणों से पचास से अधिक पौधे झुलसे


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के टंडवा महंत गांव में रविवार शाम एक बाग में आग लग गई। इस घटना में आम, कटहल, बरगद, गूलर और बांस के पचास से अधिक पौधे झुलस गए। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह बाग बच्छराज मोर्या पुत्र सत्यराम का है, जो टंडवा महंत बैदौरा चरागाह में स्थित है। एक एकड़ में फैले इस बाग में आम, कटहल, बरगद, गूलर और बांस के सैकड़ों वृक्ष लगे हुए हैं। इस वर्ष भी बांस, गूलर, कटहल और आम के लगभग 50 नए पौधे लगाए गए थे। आग बाग के पश्चिम दिशा से जाने वाली पक्की सड़क की ओर से लगी थी। आग बुझाने के अभियान में फायर सर्विस चालक राजू कुमार (इंचार्ज), फायरमैन इंद्रजीत पटेल और फायरमैन संजय कुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments