Homeजिला / लोकल (Local News)'मजदूरों ने चिल्ला बॉर्डर पर...', नोएडा में हंगामे के बाद ट्रैफिक पुलिस...

‘मजदूरों ने चिल्ला बॉर्डर पर…’, नोएडा में हंगामे के बाद ट्रैफिक पुलिस का अपडेट


दिल्ली के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा की कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों ने सोमवार को जबरदस्त हंगामा किया। सैलरी बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे मजदूरों ने कई जगहों पर आगजनी की है और रास्तों को बंद कर दिया है। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक X पोस्ट करके जानकारी दी है कि नोएडा और दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिर बुरी तरह प्रभावित है। यही वजह है कि डायवर्जन लागू किया गया है और वैकल्पिक रास्तों से लोगों को निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि लोग अपने घरों से निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी कर लें।

नोएडा फेज 2 समेत कई इलाकों में हुए जबरदस्त प्रदर्शन के चलते नोएडा के कई रास्तों पर जाम लग गया है। इस जाम के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे हुआ है। चिल्ला बॉर्डर से लेकर महामाया फ्लाइओवर तक रास्ता जाम है और हजारों गाड़ियों दोनों तरफ के रास्ते पर फंसी हुई हैं। ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी होने के चलते लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है।

यह भी पढ़ें: जगह-जगह आगजनी, भड़के मजदूर, पुलिस से झड़प, क्यों सुलग उठा है नोएडा फेज-2?

ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्रियों के मजदूरों के प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने चिल्ली बॉर्डर से आने वाले नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे नोएडा जाने के लिए डीएनडी का इस्तेमाल करें और इसी के हिसाब से अपना प्लान बनाएँ। इसके अलावा, NH-24-कोंडली ब्रिज या नोएडा मोड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है।’

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए क्यों लग रही होड़? जानिए स्कूल की खासियत

नोएडा ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय है और अलग-अलग रास्तों पर डायवर्जन लगाकर जाम को कम करने और ट्रैफिक को निकालने की कोशिश लगातार जारी है।

हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शन की आड़ में राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश न कर सके।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क और चौकस है। सभी महत्वपूर्ण जगहों पर पर्याप्त बल तैनात किया गया है और किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ प्रमुख सीमा चौकियों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल, अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों के संपर्क में हैं। राजधानी में प्रवेश करने वाली विभिन्न सड़कों पर हजारों यात्री ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments