Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा-निचलौल मार्ग से बलहखोर जाने वाली सड़क जर्जर:बनने के बाद से नहीं...

सिसवा-निचलौल मार्ग से बलहखोर जाने वाली सड़क जर्जर:बनने के बाद से नहीं हुआ रिपेयर, आए दिन गिरकर घायल हो रहे ग्रामीण


सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग से बलहखोर ग्राम सभा को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही रास्ता गांव के लोगों के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचने का एकमात्र सहारा है। स्थानीय ग्रामीण मनीष प्रजापति, नरेश गौतम, संदीप चौधरी, रामचंद्र, जितेंद्र और गोपाल ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश या नमी के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे फिसलन बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments