ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक 10 वर्षीय मासूम की जान पर भारी पड़ गई। तुरकहिया गांव निवासी मनोज यादव का 10 वर्षीय पुत्र प्रशांत यादव बीते 30 मार्च को 33,000 वोल्ट के हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया था। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा था। करीब 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार रविवार को प्रशांत ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत कक्षा चार का छात्र था और जुड़वां भाई-बहन में से एक था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
33 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया बालक:12 दिन मौत से लड़ने के बाद तोड़ा दम, बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












