Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डिलीवरी मैसेज के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर:निचलौल में प्रोपराइटर पर केस...

डिलीवरी मैसेज के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर:निचलौल में प्रोपराइटर पर केस दर्ज, एसडीएम के निर्देश पर जांच में खुलासा


निचलौल स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस वितरण में धांधली का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर हुई जांच में अनियमितताएं उजागर हुईं। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एजेंसी की प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गैस एजेंसी का कार्यालय बंद मिला। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी अक्सर बंद रहती है और समय पर गैस की आपूर्ति नहीं की जाती। उपभोक्ता कृष्ण मोहन ने बताया कि 19 मार्च को गैस बुकिंग कराने के बाद 20 मार्च को डिलीवरी का मैसेज मिला, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। वहीं, बरवा कृपाल निवासी कौशल ने कहा कि 18 मार्च को डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद गैस नहीं दी गई और पासबुक भी एजेंसी के पास जमा है। इसके अलावा रामसूरत, उषा देवी, नमिता, सुभावती देवी, अमिना खातून, शबनम, सुनीता, रीता, रामावती, कांती, सोनी समेत कई उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में धांधली और मनमानी का आरोप लगाया। जांच में सामने आया कि एजेंसी द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है और अधिक मुनाफा कमाने के लिए गैस वितरण में अनियमितताएं की जा रही हैं। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर एजेंसी की प्रोपराइटर आसमा खातून के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments