Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती पुलिस ने पर्वत नीर प्लांट से दो नाबालिग छुड़ाए:बाल श्रम के...

श्रावस्ती पुलिस ने पर्वत नीर प्लांट से दो नाबालिग छुड़ाए:बाल श्रम के खिलाफ देहात इंडिया के साथ मिलकर की कार्रवाई


श्रावस्ती में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत सोनवा पुलिस और एनजीओ ‘देहात इंडिया’ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। रतनापुर स्थित ‘पर्वत नीर’ प्लांट से दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के निर्देश पर की गई। ‘देहात इंडिया’ के प्रोग्राम एसोसिएट संतोष कुमार यादव ने सोनवा थाने को सूचना दी थी कि उक्त प्लांट में बच्चों से अवैध रूप से काम कराया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस टीम ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम को सूचित कर संयुक्त रूप से छापेमारी की। प्रभारी एएचटी निरीक्षक लाल साहब सिंह, उप निरीक्षक अनुराग सिंह, महिला उप निरीक्षक शिल्पी, कांस्टेबल अमोल और महिला कांस्टेबल सीमा एनजीओ प्रतिनिधि के साथ मौके पर पहुंचे। दबिश के दौरान दो नाबालिग बालक श्रम करते हुए पाए गए। प्लांट मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, क्योंकि मौके पर कोई स्पष्ट नाम-पता उपलब्ध नहीं हो सका। रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को सुरक्षित सोनवा थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया। यहां उनकी काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद, उन्हें अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के माध्यम से संरक्षण में भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments