महराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सिसवा-निचलौल रोड पर हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतकों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना सिसवा नगरपालिका के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड की है, जहां सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि महराजगंज डिपो की यूपी 53 एफ 5852 नंबर की खाली बस निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी, जबकि यूपी 56 ए ए 1688 नंबर की बाइक पर सवार तीन लोग सिसवा से निचलौल की तरफ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग बस के अगले पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस शवों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही बस चालक को पकड़ा जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन की मौत:महराजगंज में बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में पहिये के नीचे आए युवक, ड्राइवर फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











