Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर घायल, अस्पताल...

मल्हीपुर में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनहा-मल्हीपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान फत्तेपुर बनगई के मजरा गड़ियनपुरवा निवासी बृजेश कुमार शुक्ला (28) पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। यह घटना जमुनहा बस स्टैंड के पास उस समय हुई जब बृजेश कुमार शुक्ला सड़क पार कर रहे थे। जमुनहा की ओर से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बृजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने बृजेश के परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments