श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनवा पुलिस और एनजीओ ‘देहात इंडिया’ की संयुक्त टीम ने 13 अप्रैल 2026 को रतनापुर स्थित ‘पर्वत नीर’ प्लांट पर छापा मारा। इस कार्रवाई में दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। एनजीओ ‘देहात इंडिया’ के प्रोग्राम एसोसिएट संतोष कुमार यादव ने सोनवा थाने को सूचना दी थी कि उक्त प्लांट में बच्चों से अवैध रूप से काम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) टीम को सूचित किया और संयुक्त कार्रवाई शुरू की। प्रभारी एएचटी निरीक्षक लाल साहब सिंह, उप निरीक्षक अनुराग सिंह, महिला उप निरीक्षक शिल्पी, कांस्टेबल अमोल और महिला कांस्टेबल सीमा ने एनजीओ प्रतिनिधि के साथ मौके पर दबिश दी। वहां दो नाबालिग बच्चों को श्रम करते हुए पाया गया। प्लांट के मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, क्योंकि मौके पर कोई स्पष्ट नाम या पता उपलब्ध नहीं हो सका। मुक्त कराए गए दोनों बच्चों को सुरक्षित सोनवा थाने में स्थित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया है। यहां काउंसलिंग के बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए बाल कल्याण समिति (CWC) के माध्यम से संरक्षण में भेजा जाएगा। जनपद में बाल श्रम के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार के अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पर्वत नीर प्लांट पर छापा, 2 बाल श्रमिक रेस्क्यू:श्रावस्ती में बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











