बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी सनोज चौधरी (28) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव सोमवार शाम एंबुलेंस से गांव पहुंचा, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह घटना छह अप्रैल की रात बृजमनगंज-लेदवां चौराहे के पास हुई थी। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में सनोज चौधरी और सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान सनोज की मौत हो गई। मृतक सनोज अपने दो भाइयों में छोटे थे और उनका एक मासूम पुत्र भी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। शव गांव पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद, परिजनों ने देर शाम घोंघी नदी पर स्थित बनहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:इलाज के दौरान गई जान, गांव में शोक की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











