#बस्ती_न्यूज
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हरैया नगर पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहने का दावा किया है। इसी क्रम में, एसडीएम हरैया सत्येंद्र सिंह, सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह और थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने अपनी टीम के साथ नगर पंचायत हरैया के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सहयोग करें ताकि जयंती समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पैदल गश्त:प्रशासन तरह अलर्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











