बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बदरका गांव में मवेशियों द्वारा मकान का प्लास्टर तोड़ने का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी दिलीप कुमार ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके मकान का प्लास्टर पड़ोसी के मवेशी नुकसान पहुंचा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दिलीप कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायल दिलीप कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इस संबंध में खैरीघाट थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मवेशी ने तोड़ा प्लास्टर, विरोध करने पर हमला:बहराइच में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने जांच शुरू की
Recent Comments
on Hello world!












