Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिठौरा सीएचसी में बाल विवाह रोकथाम पर अभियान:महिला कल्याण विभाग ने किया...

मिठौरा सीएचसी में बाल विवाह रोकथाम पर अभियान:महिला कल्याण विभाग ने किया जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में गुरुवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम पर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें एएनएम, संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने उपस्थित लोगों को इस कुप्रथा को समाप्त करने की शपथ दिलाई और ड्रॉपआउट बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया। एचआईवी काउंसलर ज्योति द्विवेदी ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और किशोरों में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों पर चर्चा की। वहीं, बीसीपीएम अवनीश पटेल ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के मुख्य प्रावधानों को समझाया। जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने सभी से अपील की कि बाल विवाह की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर समाज को इस कुरीति से मुक्त करने में सहयोग करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments