जनपद श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित चैलाही चौराहे पर 28 अप्रैल 2026 की रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए तुरंत पहुंच गए। घायलों की पहचान दारीपुरवा और बैरिहवा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल:चैलाही चौराहे पर हुआ हादसा, तीनो की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












