Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिजली के पोल से टकराई बाइक:शोहरतगढ़ में युवक गंभीर रूप से घायल,...

बिजली के पोल से टकराई बाइक:शोहरतगढ़ में युवक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर में चेतिया मार्ग पर पकड़ी लाला गांव के पास एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दरअसल, जमहिरिया निवासी दीपक त्रिपाठी (35) किसी काम से पकड़ी बाजार गए थे। काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे, तभी पकड़ी लाला गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल दीपक को तत्काल उठाकर शोहरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थिति नाजुक होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments