श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की गंभीर कमी हो गई है। अफवाहों के कारण लोगों द्वारा सामान्य से अधिक ईंधन भरवाने के बाद अधिकांश पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। पेट्रोल पंप संचालक श्यामता प्रसाद चौधरी ने बताया कि बीते दिन ईंधन की कीमतों को लेकर अफवाहें फैलीं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और अपनी गाड़ियों में आवश्यकता से अधिक ईंधन भरवाया। इस कारण स्टॉक तेजी से समाप्त हो गया, जिससे पंप बंद करने पड़े। गिलौला बाजार, लेंगडी गुलर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित लगभग सभी ईंधन स्टेशनों पर अब पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंप संचालकों ने आश्वासन दिया है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी और ईंधन की आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन भी पूरे हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
श्रावस्ती में पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद:अफवाहों से घबराकर लोगों ने अधिक ईंधन भरवाया, स्टॉक खत्म
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











