Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशेश्वरगंज में प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला:छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की...

विशेश्वरगंज में प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला:छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, विजेता को किया सम्मानित


विशेश्वरगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि किसान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद पांडे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरा मोहम्मदपुर की प्रधान शिक्षिका सुरभि पाण्डेय के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज प्रथम की शिक्षिका निहारिका मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संगोष्ठी के दौरान मंडल स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खरिहा दपौली के प्रधान राकेश शर्मा ने शिक्षकों और ग्राम प्रधानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए विकासखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। किसान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद पांडे ने भी शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए आपसी तालमेल और सहयोग से क्षेत्र को जनपद में अग्रणी बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों को बुके, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, मंत्री सुशील कुमार मिश्र, आदर्श शिक्षक अशोक कुमार मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, मंत्री अमित कुमार मिश्रा, टीचर्स सेल्फ केयर टीम के ब्लॉक अध्यक्ष एवं संयोजक अतुल कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यशाला में विकासखंड के सभी शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments