नानपारा नगर के शिवाले बाग स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम का रविवार, 29 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल तक चलेगा। यह कलश यात्रा विश्वनाथ मंदिर चौक बाजार से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। परम पूज्य संत शिरोमणि श्रीमद्कथा मर्मज्ञ श्री रविशंकर गुरुभाई (ऋषिभूमि, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि कथा का आयोजन 29 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। श्रीमती पद्मा मिश्रा एवं प्रेम नाथ मिश्रा इस पावन कथा के मुख्य यजमान हैं। कलश यात्रा के दौरान कथा वाचक परम पूज्य गुरुभाई रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे। इस अवसर पर हरी शर्मा, अनिल मद्देशिया, सुरेश चंद्र शाह, संत बहादुर वर्मा, उमेश चंद्र शाह, अजय अग्रवाल, राहुल पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश मित्तल, अनुभव मित्तल, छगन शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मनोज तिवारी, डॉ. वीरांगना कान्त, सुनीता मित्तल, प्रकाश वीर गुप्ता, राजेश शर्मा, राधे श्याम मौर्या, अशोक शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
नानपारा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू:विश्वनाथ मंदिर से कथा स्थल तक निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










