#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के मुंडेरवा में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संबंधित निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है, और अस्पताल संचालक सहित छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात अस्पताल संचालक मनीष कुमार श्रीवास्तव (निवासी मुंडेरवा), दो अज्ञात चिकित्सकों और तीन अज्ञात स्टाफ कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से अस्पताल संचालक और स्टाफ फरार बताए जा रहे हैं। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत उपचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान अस्पताल में कई अनियमितताओं की आशंका जताई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम और क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव मौके पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के संचालन से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। प्रारंभिक जांच में नियमों के उल्लंघन और उपचार में लापरवाही की बात सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है और अब आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में महिला की मौत पर अस्पताल,:संचालक समेत छह पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












