Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमुनहा तहसील दिवस में 13 शिकायतें आईं:5 का मौके पर निस्तारण, बाकी...

जमुनहा तहसील दिवस में 13 शिकायतें आईं:5 का मौके पर निस्तारण, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश


जमुनहा तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने और समयबद्ध व शुचितापूर्ण ढंग से निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहें ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। भूमि विवादों से संबंधित प्रकरणों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो संबंधित क्षेत्र के लेखपाल या राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी थानाध्यक्ष द्वारा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी और तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुए। इन आयोजनों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस दौरान संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लॉक स्तर के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस जमुनहा में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय-सीमा के अंतर्गत निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। भिनगा तहसील में 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। इसी प्रकार, इकौना तहसील में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments