Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में NHM कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं:प्रभारी चिकित्सा अधिकारी...

कप्तानगंज में NHM कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं:प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, स्थायी समाधान की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें आक्रोश है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने तत्काल वेतन भुगतान और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में बीसीपीएम प्रदीप पांडेय, बीपीएम आरती, बीएएम पवन कुमार, तथा सीएचओ सूर्य कुमार गौड़, जगदीन निषाद, निधि गौड़, शशि चौधरी, तर्रनुम निशा, ज्योति वर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद वे स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं। इनके वेतन में देरी से न केवल कर्मचारियों का मनोबल गिरता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुप कुमार ने कर्मचारियों से ज्ञापन लेकर समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments