Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में सड़क हादसे में तीन युवक घायल:बाइक फिसलने से दो की...

महराजगंज में सड़क हादसे में तीन युवक घायल:बाइक फिसलने से दो की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर


रविवार रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 5 निवासी दिलीप पुत्र बूढ़ू, रंजय पुत्र जयप्रकाश और मंटू पुत्र गोबरी एक ही बाइक पर सवार होकर रात 9 बजे कप्तानगंज की ओर से आ रहे थे। धर्मौली पुल के पास उनकी बाइक सड़क किनारे पड़े बालू पर अनियंत्रित होकर फिसल गई और पलट गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें दिलीप और मंटू की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, दिलीप और मंटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments