HomeUncategorized62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा मानव चिकित्सा शिविर का सफल...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

श्रावस्ती।अमरेंद्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में दिनांक 23.05.2026 को वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।यह चिकित्सा शिविर डॉ. कल्पना महादेव पाटिल (ए.सी.एम.ओ.) के नेतृत्व में वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी रानियापुर के अंतर्गत ग्राम मोतीपुर कला में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
उक्त चिकित्सा शिविर में कुल 47 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 10 पुरुष, 29 महिलाएं एवं 08 बच्चे शामिल रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों के साथ ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा बल एवं जनता के मध्य आपसी विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना रहा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments