श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के भैया पुरवा लालपुर खदरा गांव में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 45 वर्षीय बाबू की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भैया पुरवा लालपुर खदरा निवासी बाबू ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के पास एक बरगद के पेड़ से फांसी लगा ली। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से बाबू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। बाबू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इकौना में व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया:मामूली विवाद के बाद हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












