Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:मई महीने में 23 वाहन...

श्रावस्ती में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:मई महीने में 23 वाहन सीज, 6 लाख रुपए का जुर्माना वसूला


श्रावस्ती में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। मई 2026 में अब तक कुल 23 वाहन सीज किए गए हैं और 6 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। यह कार्रवाई सीएम योगी आदित्यनाथ के 20 मई 2026 को दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में की जा रही है। हाल ही में, भिनगा तहसील क्षेत्र से चार और जमुनहा तहसील क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा गया। इन सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लदी पाई गई, जिन्हें तत्काल जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया। दो दिन पहले जमुनहा के हरदत्त नगर गिरंट गांव में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई थी और उसे थाना हरदत्त नगर गिरंट की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
6 लाख रुपए की वसूली की
मई 2026 में अब तक की गई कार्रवाई में भिनगा तहसील के 13, इकौना के 3 और जमुनहा के 7 वाहन शामिल हैं। इन सभी मामलों में कुल 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसमें से 6 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है, बाकी वसूली की कार्रवाई भी जारी है।
स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया
जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स में तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी राजस्व विभाग और क्षेत्रीय अधिकारी पुलिस विभाग को सदस्य बनाया गया है। यह टास्क फोर्स लगातार सक्रिय रहकर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पहले रात के समय जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन करने वाले सक्रिय हो जाते थे और यह कार्य पूरी रात चलता था। हालांकि, अब प्रशासन ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलते ही सतर्क हो गया है। गठित विशेष टास्क फोर्स टीम इन खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments