#बस्ती_न्यूज
बस्ती सांसद राम प्रसाद चौधरी रविवार को अमोढ़ा कस्बे में मदरसा महबूबिया बदरूल उलूम पहुंचे। वे यहां आयोजित तकरीरी प्रोग्राम और नातिया मुशायरा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मदरसा महबूबिया बदरूल उलूम अमोढ़ा के प्रबंधक जमील अहमद खां सहित अन्य लोगों ने सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में हरैया से सपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, डॉ. मुन्नर, वसीम, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज सकिल, इल्तिजा सिद्धिकी, मो. उमर, राम कुबेर चौहान, रहमत अली सिद्धिकी और आदित्य सोनकर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा पहुंचे सांसद:मदरसा महबूबिया में तकरीरी प्रोग्राम व नातिया मुशायरा में हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











